} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 4 जून 2025

Varanasi main इसी शराब ठेके के बाहर हुई थी BJP leader पशुपतिनाथ सिंह की हत्या

जल्द जय प्रकाश नगर का शराब ठेका हटाया जाएगा 

सरफराज अहमद 

Varanasi (dil India live). आबकारी मंत्री नीतिन अग्रवाल ने जन विरोध के बाद शिवपुरवा, जय प्रकाश नगर स्थित देसी, अंग्रेजी, बियर भांग की दुकान को अन्यत्र स्थानान्तरित करने का आदेश दिया। स्थानीय लोग लंबे समय से इस ठेके को हटाने के लिए आंदोलनरत हैं। इसके लिए पिछले दिनों सपा नेत्री ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन भी सौंपा था।


स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता रुद्रेश सिंह ने बताया कि आबकारी मंत्री ने जय प्रकाश नगर में एक औपचारिक मुलाकात के दौरान यह आदेश दिया कि ठेका हटाया जाएगा। आदेश मिलते ही डिप्टी कमिश्नर प्रदीप दुबे ने 10-15 दिन की मोहलत मांगी है। साथ ही मंत्री जी ने कहा कि आप लोगों की नज़र में कोई दुकान हो तो लाइसेंसी को बता दें जिससे काम जल्दी हो सके। बताते चले कि इसी ठेके के बाहर मामूली विवाद में 12 अक्टूबर 2022 को भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह की हत्या कर दी गई थी। उस समय पशुपतिनाथ सिंह से शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले लोग उलझ गए थे जिससे विवाद बढ़ गया था और उनकी हत्या हो गई थी। उनकी हत्या पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक व्यक्त किया था। तब से लगातार ठेके को हटाने की मांग की जा रही है। आवासीय कॉलोनी और पास में ही रेलवे कालोनी होने के चलते आए दिन दूर दराज से युवक और अधेड़ यहां आकर शराब पीने के बाद हुड़दंग करते। इस दौरान बहू-बेटियो, महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं इस इलाके के लिए आम बात हो गई है। महिलाएं इसे हटाने के लिए आंदोलनरत छेड़े हुए हैं। अब देखना यह है कि ठेका कब यहां से हटता है।

कोई टिप्पणी नहीं: