} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 21 जून 2025

रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में Vivek academy Shivpur चैम्पियन

5 A साइड रात्रिकालीन हॉकी टूर्नामेंट 40+ पुरुष में कैंट स्टार बना विजेता

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया विजेताओं को पुरस्कृत 

Varanasi (dil India live). वाराणसी के छावनी परिषद में 5 A साइड रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विवेक एकेडमी शिवपुर ने झांसी हॉस्टल को 4-0 से हराकर विजेता बना। विजेता टीम की ओर से सेराज ने दो गोल और सुजीत व पंकज ने एक एक गोल किया। झांसी हॉस्टल के लिए दोनों गोल पवन ने किया। तथा 

ज़फ़र का बेहतरीन प्रदर्शन 

40+ पुरुष हॉकी फाइनल में कैंट स्टार हॉकी क्लब ने एम स्टार बी एल डब्लू को 2-0 से हराकर विजेता की ट्राफी पर कब्जा किया। टीम का पहला गोल नौशाद अंसारी ने और दूसरा गोल जय प्रकाश ने किया। 40+ पुरूष हॉकी में वरिष्ठ खिलाड़ी ज़फ़र अंसारी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पुरस्कार वितरण किया। मैच में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनिल शर्मा और राष्ट्रीय खिलाड़ी कमर अली रहे। मैच की अध्यक्षता पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी फहीम अहमद खान ने की और संचालन वाहिद खान और आनन्द श्रीवास्तव ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: