} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 3 जून 2025

Varanasi में Internet banking के नाम पर लाखों की साइबर ठगी

बुजुर्ग को लगाया 22 लाख रुपए की साइबर ठग ने चपत

पुलिस ने दर्ज किया FIR, इंटरनेट बैंकिग एप डाउनलोड करने में हुआ फ्राड

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). वाराणसी के साइबर क्राइम थाने में एक बुजुर्ग ने 22 लाख के साइबर फ्राड का मुकदमा दर्ज कराया है। बुजुर्ग के अनुसार उसने फेसबुक से एक लिंक से पंजाब नेशनल बैंक के इंटरनेट बैंकिंग का एप डाउनलोड करने के प्रयास किया पर हुआ नहीं। कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति का फोन आया और उसने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बताया और एप डाउनलोड करने में मदद की बात कही। उसके कुछ ही देर बाद अकाउंट से 22 लाख रुपए कट गए। फिलहाल इस मामले में साइबर क्राइम थाने में संबंधित धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

बुजुर्ग शशिकांत गुप्ता ने बताया की मेरा खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के लिए फेसबुक से मिले एक एप्लिकेशन को डाउनलोड कर रहा था। लेकिन वह डाउनलोड नहीं हुआ। लिंक का नाम www.pnbindia.in था। कई बार उस लिंक पर क्लिक कर सरे प्रोसीजर किए पर आखिर में लिंक पहले पेज पर चला आ रहा था। जिस पर मैंने उसे छोड़ दिया और मोबाइल रख दिया।


शशिकांत गुप्ता ने बताया कुछ ही समय बात एक व्यक्ति जिसने अपना नाम अमित मिश्रा बताया उसका फोन आया। उसने कहा वह पंजाब नेशनल बैंक से बात कर रहा है। अभी आप बैंक का एप डाउनलोड कर रहे थे। उसमें कोई दिक्कत आ रही थी क्या ? इस पर मैंने उसे तुरंत सब कुछ बता दिया। उसने कहा कोई नहीं मैं आप का एप डाउनलोड करवा दूंगा बस कुछ प्रोसेस आप को करना होगा। उसके बाद उसने एक एप्लिकेशन मेरे मोबाइल में डाऊनलोड करवाया।

एक रुपया काट कर, निकाला 22 लाख

बुजुर्ग ने बताया कि व्यक्ति अमित मिश्रा ने कहा आप के अकाउंट के वेरिफिकेशन के लिए आप के अकाउंट से एक रुपया कटेगा। कुछ ही देर में एक रुपया कट गया। मैंने देखा कि मेरे मोबाइल एसएमएस फारवर्ड एप भी डाउनलोड है। जिससे कोई भी मैसेज किसी के भी पास जा सकता है। इसपर मैंने सोमवार को अकाउंट चेक करवाया तो पता चला। वहां से 22 लाख रुपए का फ्राड हो चुका था।

साइबर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

बुजुर्ग शशिकांत गुप्ता ने इस बात की सूचना साइबर क्राइम थाने पर लिखित रूप से दी है। थाना प्रभारी ने बताया बुजुर्ग का मुकदमा दर्ज कर बैंक में अकाउंट को सीज किया गया है। जिन भी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं उनकी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है और एक्सपर्ट की टीम मोबाइल नंबर और डिजिटल फुट प्रिंट से अपराधियों को तलाशने में लगी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: