} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 11 जून 2025

Lalu Prasad Yadav यानी papa super मैन

सामाजिक न्याय व सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा लालू प्रसाद का बर्थ डे 

राबड़ी देवी के आवास पर कटेगा 78 पौंड का केक

तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर दी इस तरह पिता को मुबारक 

Patna (dil India live). बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 78 वां जन्मदिन है। पार्टी इसे सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मना रही है। इसी क्रम में पटना में राबड़ी देवी के आवास पर 78 पौंड का केक काटाने का प्रोग्राम है।

बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने पिता को अनोखे अंदाज में याद किया बेटी रोहिणी आचार्या ने अपने पिता को सुपरमैन बताया। बताया गया है कि लालू यादव के जन्मदिन पर पूरे बिहार में राजद की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही दिल्ली के जेएनयू कैंपस में भी लालू यादव का जन्मदिन मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

तेज प्रताप ने यूं दी बधाई...

लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव ने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अपने पिता को अनोखे अंदाज में याद किया। इसे लेकर तेज प्रताप यादव ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। अपने पिता के बड़े चित्र के सामने उन्हें छू कर नमन कर रहे तेजप्रताप यादव ने कहा- ‘अंधेरा जितना गहना होगा, सुबह उतनी ही नजदीक होगी।’ 

बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा- 'हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा, हमारी ताकत, हमारे, कवच, हमारे आदर्श, हमारे गौरव, हमारे मार्गदर्शक, हमारे सुपरमैन, हमारे पापा को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।'

गांवों में होगा गरीबों को भोजन कार्यक्रम

राजद ने लालू यादव के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बिहार के सभी जिलों में तैयारी की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दलित और वंचित समाज के गांवों में गरीबों को भोजन कराया जाएगा। इसके अलावा गरीब बच्चों को पढ़ाई-लिखाई की सामग्री भी दी जाएगी।

इसके साथ ही, कई जगहों पर पौधरोपण भी किया जाएगा। पार्टी की ओर से पटना में आरजेडी कार्यालय के बाहर और अन्य स्थानों पर कई पोस्टर लगाए गए है, जिसमें लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी गई है। होने वाले विशेष कार्यक्रम में पार्टी के सीनियर नेता और शुभचिंतक इस जश्न में शामिल होंगे।

जेएनयू कैंपस में भी कटेगी केक

इस बीच दिल्ली में भी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो के बर्थ-डे कार्यक्रम मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया गया है कि जेएनयू कैंपस में छात्र राजद की ओर से केक काटने की तैयारी है। उससे पहले वहां छात्रों ने लालू यादव को ‘बेजुबानों की जुबान और बेसहारों का सहारा’ बताते हुए पोस्टर लगाए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: