} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 5 जून 2025

Muslim Fastival Bakhrid 2025 : Varanasi में नमाज का जानिए टाइम टेबल

रब की रज़ा के लिए पहले ईदुल अजहा की नमाज फिर होगी कुर्बानी 

जानिए कहां, कब और कौन अदा कराएगा ईदुल अजहा की नमाज


 

सरफराज अहमद 

Varanasi (dil India live). Muslim Fastival Bakhrid 2025 पर Varanasi में नमाज की अगर आप तैयारियों जुटे हुए हैं तो यहां जानिए की बक़रीद की नमाज़ का आपके इलाके की मस्जिद का टाइम टेबल क्या है। क्यों कि रब की रज़ा के लिए पहले ईदुल अजहा की नमाज अदा की जाएगी उसके बाद मुस्लिम छोटे बड़े जानवरों की कुर्बानी देंगे। इस दौरान मस्जिदों में तकरीर और खुतबा पढ़ा जाएगा। नमाज़ के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईदुल अजहा की मुबारकबाद देंगे। इस दौरान मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास मेरे जैसा माहौल रहेगा। शहर के उलेमा ने सादगी से त्योहार मनाने की लोगों से अपील की है। सोशल मीडिया पर कुर्बानी की फोटो और वीडियो वायरल न करने को भी कहा है।

कौन कहां अदा कराएगा नमाज 

शाही मस्जिद ज्ञानवापी में मौलाना आखिर 7:30 बजे, बड़ी ईदगाह विद्यापीठ में मुफ्ती शमीम 7:30 बजे, मस्जिद खानकाह हमीदिया शक्कर तालाब में मौलाना मोइनुद्दीन अहमद फारूकी प्यारे मियां 7:30 बजे, मस्जिद हज़रत शाह तैय्यब बनारसी में मौलाना अब्दुस्सलाम 7:15 बजे, मुगलिया मस्जिद बादशाह में मौलाना हसीन अहमद हबीबी 7:00 बजे, मस्जिद लंगड़े हाफिज नयी सड़क मौलाना जकीउल्लाह कादरी 10 बजे, बड़ी मस्जिद सरैया हाफिज खैरुद्दीन 7:00 बजे, मस्जिद इमलियातल्ले छित्तनपुरा 7:15 बजे, मस्जिद ढाई कंगूरा चौहट्टा लाल खां में 7:30 बजे हाफिज नसीम अहमद बशीरी, बड़ी मस्जिद काजीसादुल्लापुरा मौलाना सकलैन 7:00 बजे ईदुल अजहा की नमाज अदा कराएंगे।

ऐसे ही मस्जिद लाटशाही सर्किट हाउस में हाफ़िज़ हबीबुर्रहमान 7 बजे, जामा मस्जिद बुद्धू छैला, कमनगढ़हा में 7.15 बजे, मौलाना कौसर जमाल ज़ेयाई, मौलाना मोहम्मद अहमद रज़ा मस्जिद अल कुरैश हंकार टोला 7:30, हाफिज कारी मौलाना सैफी सिब्तैनी मस्जिद रंगीले शाह दालमंडी 6:30 बजे, मौलाना मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी मस्जिद सहाबा पितृकुण्डा 8:00 बजे बक़रीद की नमाज़ अदा कराएंगे। मौलाना जाहिद हुसैन मस्जिद रंग ढलवा शेख सलीम फाटक 7:00 बजे, दरगाहे फातमान में मौलाना सैयद अकील हुसैनी 10 बजे, ईदगाह लाट मस्जिद सरैया में मौलाना  जियाउर्रहमान 8:30 बजे अदा कराएंगे तो ईदगाह पुरानापुल में मौलाना शकील 7:45 बजे, ईदगाह गोगा की बाग जलालीपुरा में 6:45 बजे, ईदगाह शक्कर तालब अहले हदीस मौलाना हसन जमील मदनी 6:15 बजे, ईदगाह लंगर मस्जिद दोषीपुरा मौलाना इरशाद रब्बानी 7:00 बजे पढ़ाएंगे। जामा मस्जिद खोजापुरा में मौलाना सगीर 6:45 बजे, मस्जिद शहीद बाबा  हाफिज गुलाम 7:00 बजे, मस्जिद सुन्नी इमामबाड़ा सरैया मौलाना इकबाल अहमद सेराजी 7:15 बजे, इमामबाड़ा (शिया) सरैया मौलाना अमीन हैदर 10:0 बजे, मस्जिद उस्मानिया इमाम मौलाना इनाम 7:00 बजे, जामा मस्जिद आगागंज मौलाना रमजान अली  7:15 बजे, बड़ी मस्जिद धनधरौवा काजीसादुल्लापुरा मौलाना शफीक अकमल  7:00 बजे, जामा मस्जिद कमनगढ़हा मौलाना आजाद 7:00 बजे, मस्जिद मीनार कमालपुरा मौलाना निजाम 7:00 बजे, बड़ी मस्जिद रसूलपुरा में मौलाना हाजी नसीरुद्दीन 7:00 बजे, मस्जिद याकूब शहीद नगवां लंका में 7:00 बजे हाफिज मोहम्मद ताहिर ईदुल अजहा की नमाज अदा कराएंगे।

उधर चमेली की मस्जिद, कच्ची बाग़ में बक़रीद की नमाज़ सुबह 6:00 बजे मौलाना रियाज़ अहमद क़ादरी तो छंगा बाबा की मस्जिद में बक़रीद की नमाज़ 6:15 बजे मौलाना लतीफ अहमद सिराजी, रहीम दमड़ी की मस्जिद में बक़रीद की नमाज़ 6:30 बजे मौलाना नसीर अहमद सिराजी व दाल की मस्जिद में बक़रीद की नमाज़ 6:00 बजे मौलाना निहालुद्दीन सिराजी अदा कराएंगे।

इन मस्जिदों का देखिए नमाज़ का टाइम 

आलमगीर मस्जिद धरहरा 7:45 बजे, ककरमत्ता मस्जिद उस्मान गनी में 7:00 बजे, बड़ी मस्जिद ककरमत्ता में 7:15 बजे, मस्जिद शाम मूसा शाह में 7:15 बजे, नूरी मस्जिद ककरमत्ता में 7:30 बजे। ऐसे ही मस्जिद रज़ा मदनपुरा 6:30 बजे, मस्जिद जहांगीर हटिया 6:45 बजे, मस्जिद बरतला 6:30 बजे, मस्जिद लहरतारा 7:00 बजे, मस्जिद फुलवरिया नूरुद्दीन शहीद 7:30 बजे, बड़ी मस्जिद भोज बाबा छीत्तनपुरा 7:00 बजे, मस्जिद कारी साहब बेनियाबाग में 6-45 बजे, जामा मस्जिद वरुणापुल 6:50 बजे, छोटी मस्जिद नार्मल स्कूल शिवपुर सुबह 7:00 बजे, मस्जिद नवाब टोंक-गिलट बाजार 8:30 बजे, मस्जिद मखदूम शाह बाबा लाट सरैया 6:30 बजे, कबड्डी दुआर मस्जिद मोहल्ला सलारपुरा दोषीपुरा 7:00 बजे नमाज अदा की जाएगी। ऐसे ही ईदगाह हकीम सलामत अली हबीबपुरा पितृकुण्डा में ईद-उल-अज़हा की नमाज 7:15 बजे होंगी। थे।




कुर्बानी का वीडियो वायरल न करें-मुफ्ती बातिन

बकरीद के पर्व पर सोशल मीडिया पर कुर्बानी का फोटो वीडियो न डालें। बनारस के शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी ने इसे गलत बताया और कहा कि इस्लाम में ऐसा करना गुनाह का काम है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वो ऐसा कोई काम न करें जिससे इस्लाम को नुकसान हो और वो गुनाह का काम करें। मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि कुर्बानी का वीडियो देखा जाता है कि लोग अपने सोशल मीडिया पर लगाते हैं और वाह-वाही करते हैं। यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा-बहुत गलत है। ऐसा करने वालों को हमने पहले भी आगाह किया है। और बिल्कुल इस तरह की हरकत न करें। इस्लाम भी इसकी इजाजत नहीं देता। वीडियो बनाना और वायरल करना गलत है। बल्कि यह गुनाह का काम है। ऐसा जो भी करता है वो इस्लाम का मुजरिम है। मुफ्ती बातिन ने कहा वही कुर्बानी अल्लाह की बारगाह में कुबूल होती है जो पाको-पाकीजा तरीके से और दिल से की जाए। दिखावे के लिए और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के लिए अगर होती है तो यह सरासर गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो वह कुर्बानी कुबूल नहीं होगी।



कोई टिप्पणी नहीं: