} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 22 जून 2025

CHC Durgakund पर एक्सीडेंट करके आये मरीजों का आपरेशन

सीएचसी पर चौबीस घंटे सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को बड़ी राहत

Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live)। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड में नए-नए चिकित्सकीय सुविधाएं अब इस क्षेत्र के मरीजों को खासी राहत दे रही हैं तथा उसके सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। सीएचसी स्तर के चिकित्सालय पर डायलिसिस और फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाओं के साथ-साथ हड्डी रोग विभाग में भी गंभीर समस्याओं में भी रोगियों को राहत मिल रही है। एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल होकर आये दो लोगों का आपरेशन डॉ प्रवीण द्वारा किया गया।

     मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि रविवार को बबलू यादव एवं पीयूष चौबे मोटरसाइकिल से हुए एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल होकर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड आये, जिनको तत्काल आकस्मिक चिकित्सा दी गयी। एक्स-रे देखने के बाद पता चला कि एक लोगों का हाथ तथा दूसरे पैर टूट चुका है। दोनों लोगों के परिजनों को आपरेशन के संबंध में जानकारी दी गयी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण के द्वारा ऑपरेशन किया गया।


डॉ प्रवीण ने बताया कि बब्लू यादव के टिबिया में नीलिंग और फीबुला प्लेटिंग तथा पीयूष चौबे के अलनार प्लेटिंग का सफल आपरेशन  किया गया। दोनों मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड में आकस्मिक सेवाएं चौबीस घंटे दी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: