} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 10 जून 2025

Baba Vishwanath temple Varanasi परिसर में सक्रिय ठगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

पुलिस ने 21 फर्जी दलालों को किया गिरफ्तार तो मचा हड़कंप

 

  • सरफराज अहमद 

Varanasi (dil India live). Baba Vishwanath temple Varanasi में मंदिर परिसर में सक्रिय ठगों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। ये ठग श्रद्धालुओं की भीड़ और आस्था को निशाना बनाने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में सक्रिय रहते थे। ठगों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 21 फर्जी दलालों को हिरासत में ले लिया है। इससे इन ठगों में हड़कंप मच गया। पुलिस का आरोप है कि ये श्रद्धालुओं से 'सुगम दर्शन' के नाम पर न सिर्फ पैसे वसूल रहे थे, बल्कि कई मामलों में उनके साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे थे। 


सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा 

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर Baba Vishwanath temple Varanasi मंदिर परिसर में सक्रिय ठगों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मंदिर में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत थाना दशाश्वमेध और थाना चौक की पुलिस टीमों ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर चिन्हित कर इन आरोपियों को पकड़ा गया। इन सभी पर धारा 170, 126 और 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दर्शन के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि Baba Vishwanath temple Varanasi परिसर में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके पुराने आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: