} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 24 जून 2025

Filmy Style main खत्म हो गयी Choti si love story

पहले आशिक ने माशूका को मारी गोली, फिर खुद की भी गोली मारकर दे दी जान


Sarfaraz Ahmad 
Kannauj (dil India live). कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली एक Choti si love story दोनों आशिक माशूक की मौत के साथ खत्म हो गई। जी हां एक और love story का कुछ इस तरह अंत हो गया। इसमें आशिक ने अपनी माशूका की शादी दूसरे से तय होने पर न सिर्फ खुद की जान दे दी बल्कि पहले प्रेमिका को भी गोली मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई, और मौत के साथ इस छोटी सी love story का अंत हो गया। इस हादसे में पहले प्रेमी ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से पहले माशुका को गोली मारी और वहां से थोड़ी दूर स्थित तालाब के पास आशिक ने खुद को भी गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत होने से कोहराम मच गया। मृतक युवक पड़ोस के गांव का रहने वाला था। और तीन साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुबह तीन बजे उसने इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

क्या है इश्क की दास्तां यहां जानिए 

सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम कुठिला निवासी महिपाल सिंह यादव उर्फ फौजी के बेटे देवांशू उर्फ अन्नू (22) का पड़ोस के गांव सुल्तानपुर की युवती दीप्ति (21) पुत्री अशोक कुमार पाल से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिवार वालों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने 15 दिन पहले उसकी शादी जनपद औरैया के एरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिट्ठा निवासी अनिकेश के साथ तय कर दी। जिस लड़के से शादी तय हुई, वह तालग्राम कस्बे में क्लीनिक संचालित करता है। देवांशू ने तालग्राम जाकर लड़के को धमकाया और दीप्ति से शादी न करने के लिए कहा। इस पर लड़के ने दीप्ति के पिता को घटनाक्रम के बारे में बताया। बीते रविवार को पड़ोस के गांव नगला भजूं में दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई, जिसमें देवांशू ने दीप्ति से सारे संबंध खत्म करने की बात कही थी। पंचायत में वह लड़का भी मौजूद था, जिसके साथ दीप्ति की शादी तय हुई थी। सोमवार को सुबह तीन बजे देवांशू अपने पिता की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक लेकर चुपचाप सुल्तानपुर गया और छत से नीचे उतर कर कमरे में छोटी बहन दीपांशु के साथ सो रही दीप्ति के माथे से बंदूक सटाकर गोली मार दी और भाग गया। इसके बाद उसके घर से केवल 20 मीटर दूर स्थित अमृत सरोवर तालाब के किनारे खुद को भी गोली मार ली। घटना में दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सुबह जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ छिबरामऊ सुरेश मलिक, थाना प्रभारी दिनेश कुमार, सकरावा थानाध्यक्ष अजब सिंह, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष गौरव कुमार छिबरामऊ कोतवाल विष्णुकांत तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक और खोके जब्त किए हैं। घटना के बाद देवांशू के परिवार वाले मकान में ताला डालकर भाग गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया। एसपी ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दीप्ति बीएससी फाइनल की छात्रा थी। परिवार में छोटी बहन दीपांशु और एक भाई अभिषेक है।, जबकि देवांशू उर्फ अन्नू दो भाई और दो बहन है। दीप्ति के पिता अशोक बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर तालग्राम में तैनात हैं। घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वही घटना स्थल पर विशुन गण। थाना प्रभारी गौरव कुमार, नादेमउ चौकी इंचार्ज देवी सहाय बर्मा सहित पुलिस बल तैनात है। पुलिस समूचे मामले पर नज़र रखे हुए है। हालांकि इस love story पर दबी ज़ुबान लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर दोनों परिवार संयम से काम लेते तो दोनों की न सिर्फ जिंदगी बचा जाती बल्कि इस सच्ची love story का इस तरह दुखदाई अंत भी न होता।

कोई टिप्पणी नहीं: