} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 10 जून 2025

Varanasi main Sant Kabir प्राकट्य महोत्सव में जुटे कबीर के अनुयायी

आज के युग में भी कबीर प्रासंगिक 

कबीर प्राकट्य महोत्सव का असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने किया उद्घाटन


Varanasi (dil India live). प्राचीन संत कबीर प्राकट्य स्थली Lahartara में प्राकट्य महोत्सव में संत कबीर के अनुयायियों का रेला उमड़ पड़ा है। देश के कोने कोने से कबीर पंथी कबीर साहेब के प्राकट्य स्थल पर पहुंच कर धन्य हो उठें हैं। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने किया। इस दौरान उन्होंने आम का पेड़ लगाकर इस पवित्र भूमि को पर्यावरण को बचाने का भी संदेश दिया। 


आज के युग में भी कबीर प्रासंगिक 

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीर प्रकट महोत्सव का आयोजन प्राचीन संत कबीर प्राकट्य (जन्म) स्थली में भव्य आयोजन विशेष रहा। उन्होंने कहा कि आज कबीर जैसे व्यक्ति की जरूरत है हमे ढाई अखर प्रेम की जरूरत है। यदि प्रेम की भाषा को समझ जाए तो कोई विवाद ही नहीं होगा, यदि कबीर साहब का विचार हम सभी मान जाएं तो एक विकसित  भारत बन जाएगा। इस मौके पर महामहिम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य राज्यपाल असम, स्वामी विवेकनाथ महाराज, (भगवान वाल्मीकी मंदिर चाणक्य पुरी दिल्ली), आयुष मंत्री दया शंकर दयालु, प्रोफेसर राजनीश शुक्ल, अन्य महामंडलेश्वर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर पाण्डेय, अमरीश सिंह भोला, सभासद  संजू सरोज के साथ अन्य गणमान्य अतिथि ने अपने विचार व्यक्त किया। 





सच के रास्ते पर चलने की जरूरत

इस महोत्सव में तीन दिन तक भजन, सत्संग संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कबीर प्रकट स्थल के महंतेश्वर महंत गोविंद शास्त्री ने बताया कि हमे सच की जरूरत है सच के रास्ते पर चल कर हम एक अच्छे इंसान बन सकते है। प्रथम दिन के उद्घाटन कार्यक्रम में असम के राज्यपाल ने धर्म क्या है उस पर बोलते हुए कहा कबीर दास ने जो कहा वह आज भी उनकी वही प्रासंगिकता है। कार्यक्रम में प्रथम दिवस का कार्यक्रम का उद्घाटन शाम को 7:00 बजे से संगोष्ठी का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में कबीर अमृत चेतना पत्रिका का भी विमोचन हुआ। कार्यक्रम में कई महामंडलेश्वर ने अपने विचार व्यक्त किया। समाचार लिखे जाने तक दूसरे दिन का कार्यक्रम जारी था। लहरतारा दूर दराज से लोग पहुंचे हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: