} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 11 जून 2025

Varanasi main 4th Month से मनमाना बिजली का बिल भरने को मजबूर हैं बुजुर्ग

बिजली विभाग भेज रहा मनमाना बिल

एसडीओ लिखित शिकायत के बाद भी योगी राज में नहीं कर रहे हैं कार्रवाई 

भुक्तभोगी बलराम डे 

  • सरफराज अहमद 

Varanasi (dil India live). चार माह से ज्यादा बिजली का बिल भरने को जिला उद्योग केन्द्र के सेवानिवृत्त बुजुर्ग  मजबूर हैं। आरोप है कि बिजली विभाग लगातार मनमाना बिल भेज रहा है, इसकी शिकायत उन्होंने एसडीओ से लिखित तौर पर की मगर शिकायत के बाद भी योगी राज में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 


जानिए क्या है पूरा मामला 

लक्ष्मनपुरी कालोनी लखराव में जिला उद्योग केन्द्र से सेवानिवृत्त बलराम डे लम्बे समय से निवास करते हैं। उन्होंने बिजली का बिल कम आए इसके लिए कुछ माह पूर्व सोलर मीटर लगवाया था। बलराम डे का कहना है कि बिल बजाए कम आने के तीन से चार गुना तक बढ़ कर आने लगी। बलराम डे ने एसडीओ को भी लिखित बताया कि बिजली खपत १२०० युनिट प्रति माह की बिजली विभाग बिल भेज हो रहा हैं जो की असम्भव हैं। सोलर मीटर लगने के पहले अधिकतम ४०० से ५०० युनिट खपत होता रहा है कृपया पिछले इलेक्ट्रिक बिल का अवलोकन करें और नये लगे इलेक्ट्रिक मीटर की जांच करवा कर बिल को सन्शोधित करने की कृपा करे। बुजुर्ग बलराम डे का आरोप है कि इसके बावजूद एसडीओ चांदपुर चार महीने से लगातार मेरे निवेदन करने के बाद भी सोलर मीटर में ज्यादा बिल क्यों आ रहा है इसके कारणों की जांच नहीं कराई। मैं वरिष्ठ नागरिक हूं बहुत परेशान हो गया हूं। लगातार सोलर मीटर लगने के पहले की अपेक्षा दूगना से ज्यादा बिल जमा कर रहा हू। जबकि एसडीओ ने आश्वासन दिया था कि मीटर चेक करवा कर बिल संशोधित कर दिया जायेगा। परन्तु अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ।

 मैं मांग करता हूं कि मैं सीनियर सिटीजन  हू चलने फिरने में असमर्थ हूँ कृपया प्राथमिकता के आधार पर मेरे निवेदन को ध्यान देकर बिल संशोधन कर सोलर मीटर बिल ठीक करा दी जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: