} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 21 जून 2025

August Mein hoga सहकार भारती बुनकर प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अधिवेशन

किसानों की तरह बुनकरों का माल खरीदने सरकार-सरदार इदरीस 



Varanasi (dil India live). सहकार भारती बुनकर प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अधिवेशन 23 एवं 24 अगस्त 2025 को रायपुर छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है। इसकी तैयारी के सिलसिले में सहकार भारती बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पूर्वांचल बुनकर बाहुल्य क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया गया। यह दौरा मुबारकपुर, खैराबाद, जहानागंज, मोहम्मदाबाद गोहना इसमें ख़ास तौर पर शामिल है। इन जगहों के बुनकरों से बातचीत हुई तो बुनकरों ने बताया कि हम लोगों को सबसे बड़ी दिक्कत तैयार माल को बेचने में हो रही है। बिजली का रेट काफी बढ़ गया है इसलिए और भी परेशानी हो गई है।

वहां बताया गया की इस राष्ट्रीय अधिवेशन में 28 राज्य के बुनकर इकट्ठा हो रहे हैं। हम बुनकरो को एक दूसरे राज्यों के बुनकरो से बात करने का और वह क्या बना रहे हैं। वहां कि सरकार उन्हें क्या सबसिडी दे रही है। बिजली किस रेट पर मिल रही है और भी तमाम चीजों को जानने का मौका मिलेगा। इसके बाद हम लोग अपनी सरकार से बुनकरों की बेहतरी के लिए मांग करेंगे।


यह है हमारी पुरानी मांग जो ठंडे बस्ते में है

सरदार इदरीस अंसारी ने बताया कि हम लोगों की पहली सबसे बड़ी मांग काफी दिनों से यह रही है कि राष्ट्रीय स्तर पर बुनकर आयोग का गठन किया जाए। दूसरी माग है कि बुनकरों के तैयार कपड़े को सरकार किसानों की तर्ज पर खरीदे। जिस तरह से सरकार किसानों से अनाज खरीदती है, उसी तरह से बुनकरों का कपड़ा खरीद कर देश, एवं विदेशों में बेचे। इससे बुनकरों को कारोबार भी मिलेगा और सरकार को भी मुनाफा होगा।


बैठक मे मुख्य रूप से यूपिका हैन्डलूम के चेयरमैन अम्बरीश कुशवाहा, विजय पांडेय, सरदार इदरीस अन्सारी, अकील अन्सारी, इस्तेखार आलम मुबारकपुर, पंकज मुबारकपुर, जफर जमील खैराबाद, ऐनुल मुजफ्फर मोहमदाबाद गोहना, एवं शफीक अहमद जहानागंज आदि लोग मौजूद थे। इस दौरान कहा गया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत करने हेतु अकील/ इद्रीस अंसारी से संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: