} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 30 जून 2025

Varanasi Main Barsat के चलते थोड़ी राहत ज्यादा दुश्वारियां

पहली ही बारिश जनजीवन कर गई प्रभावित, घंटों जल जमाव, बिजली भी हुई गुल



सरफराज अहमद 

Varanasi (dil India live). काशी में पहली बार एक ही बार में दो घण्टे तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली तो तमाम दुश्वारियां भी उठानी पड़ी। शाम में शुरू हुई बारिश न जहां ठेले-खोमचे वालों समेत ज्यादातर दुकानदारों की रोज़ी रोटी पर असर पड़ा वहीं नगर निगम के साथ साथ बिजली विभाग की भी सक्रियता की पोल खुल गई। बनारस में पहली ही तेज बारिश ने नगर को जलमग्न कर दिया इसके चलते घंटों बरसात का जहां पानी लगा रहा वहीं जिस इलाके में पानी लगा रहा वहां बिजली भी घंटों काट दी गई इसके चलते लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी पीने का पानी न भर पाने से हुई।

इस दौरान समस्त फीडरों से बिजली आपूर्ति तकरीबन साढ़े तीन घण्टे से ज्यादा देर तक ठप रही। उपभोक्ताओं ने फोन करके जाना तो पता चला बारिश के कारण कहीं फ़ॉल्ट है, बारिश रुकने के बाद ही पट्रोलिंग सम्भव होगी तभी निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी। बारिश रुकने के एक घंटे से भी ज्यादा का समय हो गया मगर न तो बिजली के फ़ॉल्ट का ही पता चल सका और न ही जल निकासी का प्रबंधन ही हुआ। इस दौरान दुकानों से लेकर मकान और बुनकरों के करघों तक में पानी घुस गया जिससे उनकी रोजी रोटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

वाह रे स्मार्ट काशी !

नई सड़क पर भरे पानी से बिजली विभाग के पैनल डूबे हुए थे। बेनिया उपकेंद्र के कर्मचारी का कहना है की रिस्क नही ले सकते जब पानी निकल जायेगा तभी लाइट चालू होगी।

समाचार लिखे जाने तक कई इलाकों में बिजली गुल थी और बरसात का पानी लगा हुआ था। उसी पानी में लोग जद्दोजेहद करते दिखाई दिए। इस दौरान कोई नगर निगम को तो कोई बिजली विभाग को अपशब्द बोलता दिखाई दे रहा था।










कोई टिप्पणी नहीं: