} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 9 जून 2025

Varanasi main Sports City व टाउनशिप को लेकर विरोध

सड़क चौड़ीकरण में मनमानी के विरोध में तीसरे दिन भी आंदोलन जारी 

ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों पर मनमानी का लगाया आरोप

  • Mohd Rizwan

Varanasi (dil India live). अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गंजारी और आसपास के गाँवों में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण व स्पोर्ट सिटी और टाउनशिप में भूमि अधिग्रहण में हो रही कथित मनमानी के खिलाफ तीसरे दिन सोमवार को भी ग्रामीणों ने यहाँ के एक बाग में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में नागरिकों ने शासन प्रशासन का खिलाफत करने हुए नारेबाज़ी कर अपनी नाराजगी जताई।


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विभाग सड़क चौड़ीकरण और स्पोर्ट् सिटी व टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण में मनमानी कर रहा है। दस मीटर की निर्धारित चौड़ाई के स्थान पर कही तेरह मीटर, कहीं चौबीस मीटर कहीं तीस मीटर तक जमीन ली जा रही है। इतना ही नहीं, चौड़ाई के मापदंडों में भी भेदभाव हो रहा है—कहीं सड़क ज्यादा चौड़ी बनाई जा रही है तो कहीं कम। इस मनमाने अधिग्रहण से यहां के कई गांव उजाड़ दिए जाएँगे।


अधिग्रहण लेकर अधिकारियों पर नाराजगी

नागरिकों का कहना है कि अधिग्रहण में पारदर्शिता का पूरी तरह अभाव है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इस मुद्दे पर संवाद के लिए तैयार नहीं है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

अधिग्रहण पारदर्शी और निष्पक्ष हो

प्रदर्शनकारियों ने मांग किया है कि अधिग्रहण पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जाए। सड़क चौड़ीकरण के लिए निर्धारित दस व पन्द्रह मीटर के मानकों का सख्ती से पालन हो। बिना सहमति से अधिग्रहण न किया जाए अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सुना जाए और समाधान के प्रयास किए जाएं।

ज़िम्मेदारों की ओर से अब तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आंदोलनकारी नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। आंदोलन के दौरान राजातालाब एसडीएम शान्तून कुमार ने प्रदर्शनकारियों को तहसील बुलाकर ज्ञापन लिया और ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 

अपना दल कमेरावादी ने दिया समर्थन

प्रदर्शन की अध्यक्षता हरसोस ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह पटेल व संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया इस दौरान अपना दल कमेरावादी पार्टी ने प्रदर्शन का समर्थन किया। प्रदर्शन में योगीराज सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह पटेल, गगन प्रकाश यादव, दीलिप पटेल, राजेश पटेल, संजय पटेल, पारस नाथ, विनय कुमार, शशि कुमार, प्रदीप कुमार, लालजी, संजय, मनोज, विरेंद्र आदि सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: