} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 17 जून 2025

BSA ने किया digital magazine का विमोचन

'वागीशा' Magzine में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित समस्त कार्यक्रम है प्रकाशित 

Varanasi (dil India live). जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी अरविंद कुमार पाठक ने आज बीएसए कार्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग वाराणसी की त्रैमासिक शैक्षिक डिजिटल     पत्रिका 'वागीशा' के प्रथम अंक का विमोचन किया। इस पत्रिका में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित समस्त कार्यक्रम और जनपद के विद्यालयों में इनके क्रियान्वयन की झलक देखने को मिलती है। बीएसए ने शिक्षकों की मेहनत और पत्रिका के कलेवर, साज-सज्जा और पठनीय सामग्री की सराहना की।


गौरतलब है कि इस पत्रिका में बेसिक शिक्षा के जिन नवाचारी शिक्षकों ने अपने लेखों के द्वारा,या तकनीकी रूप से योगदान दिया, उनमें में तूबा आसिम, नीलम राय, अर्चना सिंह, डॉ नमिता सिंह, रत्नेश कुमारी पांडे, अनीता शुक्ला, डॉ आशा विश्वकर्मा, अब्दुर्रहमान, मनोज कुमार यादव और शशि भूषण त्रिपाठी के नाम प्रमुख हैं,  जिनके एक वर्ष की अथक परिश्रम का परिणाम 'वागीशा' पत्रिका तमाम लोगों के बीच आ गई है।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी स्कंद गुप्त एवं प्रीति सिंह सहित समस्त ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारी एवं SRG अखिलेश्वर गुप्ता एवं डॉ कुंवर भगत सिंह मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: