} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 26 जून 2025

Mahe Muharram का चांद दिखेगा आज

मोहर्रम से पूर्व ताजिये के रास्तों की मरम्मत में लापरवाही से बढ़ी चिंता 


Varanasi (dil India live). वाराणसी समेत देश दुनिया में पवित्र मोहर्रम का पर्व मनाया जाना है, आज चांद रात है अगर चांद दिखाई देते ही मोहर्रम महीने का आगाज़ हो जाएगा। चांद के दीदार संग जलसों, जुलूसों और मजलिसों का दौर शुरू हो जाएगा। लेकिन वाराणसी में नगर निगम प्रशासन की लापरवाही से नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ताजिया जुलूस के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन हैं, जिससे न सिर्फ जुलूस में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है, बल्कि दुर्घटनाओं की भी संभावना बनी हुई है।

पार्षद फरजाना बेगम ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार नगर निगम से शिकायत की गई है। नगर आयुक्त कार्यालय में मरम्मत कार्यों से संबंधित फाइलें पहले ही भेज दी गई हैं, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिल पाने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। यह स्थिति त्योहार के शांतिपूर्ण और सम्मानपूर्वक आयोजन के लिए एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि नगर आयुक्त तत्काल प्रभाव से इन गड्ढों की मरम्मत और रास्तों की सफाई का कार्य शुरू कराएं, ताकि मोहर्रम का पर्व श्रद्धा, शांति और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। नगर निगम प्रशासन यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाता है, तो नागरिकों में आक्रोश और बढ़ सकता है तथा ताजिया जुलूस की गरिमा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: