} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 10 जून 2025

पाक्सो एक्ट के मुकदमों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है: डीएम

गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी हो ताकि ज्यादा दोषियों को सजा हो-डीएम 

sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live)। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मुकदमों के विषय में शासकीय अधिवक्ताओं व सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली। 

बैठक में जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों को और भी गंभीरता से लेने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि विशेष रूप से गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी की जाए ताकि अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलाई जा सके। उनका मानना था कि इससे समाज में यह संदेश जाएगा कि अपराधी सजा से नहीं बच सकते।



उन्होंने कहा कि न्यायालय में गवाहों से शत-प्रतिशत साक्ष्य परिक्षण कराया जाए, ताकि अभियोजन मजबूत हो सके। साथ ही दोषमुक्त मामलों में उचित अपील प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने सभी शासकीय अधिकारियों और अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ अभियोजन कार्यों में भी पूरी गंभीरता दिखाएं और उनके सहयोग से न्याय व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।


जिलाधिकारी ने यह सुनिश्चित करने की बात कही कि अभियोजन कार्यों में कोई भी ढिलाई न हो, ताकि न्याय का पूर्ण पालन हो सके। उन्होंने पाक्सो एक्ट के कई मुकदमो में गवाह मुकर जाने के मामलों के सम्बन्ध में विशेष रूप से चर्चा करते हुये निर्देशित किया गया कि ऐसे मामलो पर विशेष ध्यान दिया जाये।

कोई टिप्पणी नहीं: