} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 11 जून 2025

Jaipur नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, Dulha Dulhan समेत 5 की मौत

ट्रक और जीप की टक्कर में 6 बाराती भी हुए घायल

Jaipur (dilindialive). राजस्थान की राजधानी जयपुर से दौसा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक ट्रक और जीप की जोरदार टक्कर में दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 बाराती घायल हो गए। घायलों को नजदीक के निम्स अस्पताल में ले जाया गया है। इनकी हालत भी गंभीर बताई गई है।

समाचार में बताया गया है कि यह हादसा आज सुबह रायसर (जयपुर ग्रामीण) इलाके के भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों गाडियां आमने-सामने भिड़ गई। जीप में सवार लोग एमपी से शादी कराकर लौट रहे थे। इस हादसे में सबसे दुखदाई यह रहा कि नयी नवेली दुल्हन और दुल्हे की जिंदगी शुरू होने से पहले ही समाप्त हो गई। 

राजस्थान पुलिस मुख्यालय से मिले समाचार के अनुसार यह सवारी गाड़ी दौसा से मनोहरपुर की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रहे कैंटर से तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

मृतकों और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी निम्स अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

कोई टिप्पणी नहीं: