} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 4 जून 2025

PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर फंसे Ex MLA तिवारी

मुकदमा दर्ज, फार्म हाउस से हुए अरेस्ट, बोले मोबाइल हैक हुआ, पुलिस नहीं मानी

 

sarfaraz Ahmad/ Mohd Rizwan 

Bilaspur (dil India live)। सीपत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अरुण तिवारी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी से जुड़ा होने की वजह से वो बच नहीं सके। उनके खिलाफ सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि यह टिप्पणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर की गई, जिसमें "घर-घर सिंदूर पहुंचाने" जैसे मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए तिवारी पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


शिकायत करने वाले रणजीत ने इस पोस्ट को लेकर सिविल लाइन थाने में शिकायत किया था, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। शिकायत में कहा गया कि अरुण तिवारी की फेसबुक आईडी से पीएम मोदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है, जो न केवल नैतिक रूप से अनुचित है, बल्कि कानूनन भी दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

इस पर पुलिस सक्रिय हुई, विधायक तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और तिवारी की तलाश की गई तो वो अपने फार्म हाउस में मिला। पुलिस को तिवारी ने सफाई दी कि उसका सेलफोन ट्रैकिंग का शिकार हुआ था न तो पीएम को उन्होंने कोई ऐसी टिप्पणी की और न ही वो ऐसी किसी वाणी का वो समर्थन करते हैं मगर पुलिस ने तिवारी का पुराना रिकॉर्ड देखते हुए बातों पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा बल्कि साइबर एक्सपर्ट को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के बाद ही तय होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: