} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 12 जून 2025

Varanasi Main बिजली विभाग ने चलाया मार्निंग रेड व मेगा ड्राइव जांच

136 बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन, 13 लाख की हुई वसूली


Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live)। बिजली विभाग ने चोरी रोकने के लिए हाई लाइन लॉस फीडर से संबंधित इलाकों में मार्निंग रेड व मेगा ड्राइव जांच अभियान चलाया। इसमें जिले के 136 बड़े बकायेदारों की बिजली काटी गई। इस दौरान 13.49 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। चौकाघाट के मोहिनी कुंज व काली देवी हाई लाइन लास फीडर से संबंधित इलाकों में उपखंड अधिकारी संजय कुशवाहा व अवर अभियंता वेद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 50 किलोवाट के 10 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही 21 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए और उनसे 7.50 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। परिसर के अंदर लगे पुराने बिजली मीटरों को हटाकर बाहर स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए। एक परिसर में घरेलू कनेक्शन का उपयोग निर्माण कार्य के लिए करते मिला तो कार्रवाई की गई।

कालीदेवी फीडर पर अत्यधिक लाइन हानि को रोकने के लिए अवर अभियंता गजेंद्र श्रीवास्तव ने जांच की और कई मीटर बदलवाए। 32 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन, चार पर मुकदमा पिंडरा क्षेत्र के तरसड़ा उपकेंद्र से संबद्ध कठिराव व मलहथ में चेकिंग अभियान के दौरान चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ 32 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। चार उपभोक्ताओं के खिलाफ बिना कनेक्शन के बिजली तार खींचने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही 11 उपभोक्ताओं के भार वृद्धि, 16 उपभोक्ताओं के सामान्य से कामर्शियल कनेक्शन दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं: