} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 9 जून 2025

Varanasi main NSUI का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 'Buniyad' का हुआ आगाज़

नेतृत्व निर्माण की नींव रखता एनएसयूआई का "बुनियाद" प्रशिक्षण शिविर




Varanasi (dil India live). वाराणसी में आज एनएसयूआई यूपी ईस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नेतृत्व निर्माण शिविर “बुनियाद” का आगाज़ हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं में वैचारिक स्पष्टता, संगठन कौशल और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजगता का विकास करना है।

शिविर की शुरुआत सेवादल टीम द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद दिवाकर सिंह द्वारा प्रशिक्षण विषय और सदस्यों का परिचय सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में सदस्यों ने शिक्षा, राजनीति, रुचियों और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में परिचय देकर आपसी संवाद को मजबूत किया। वैचारिक सत्र में डॉ. सौरभ बाजपेयी ने “गांधी और नेहरू के ‘आइडिया ऑफ इंडिया’” पर खुला संवाद आयोजित किया, जहां कांग्रेस की विचारधारा और आज के भारत में उसकी संभावनाओं पर चर्चा हुई।


इसके बाद पत्रकार और लेखक पियूष बबेले ने 'गाँधी, भगत, अम्बेडकर, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस और नेहरू' पर हो रहे भ्रामक प्रचारों के विरुद्ध तथ्यात्मक समझ प्रस्तुत की। सामाजिक न्याय और संगठन निर्माण पर मनीष शर्मा ने संवाद किया, जबकि संतोष ने नई शिक्षा नीति की आलोचनात्मक समीक्षा की। शिविर के अंतर्गत आरटीआई, आरटीई, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण विधेयक जैसे कानूनों पर भी जानकारी दी गई, जिसमें बल्लभ ने सटीक और सरल व्याख्या की।


शाम के सत्र में इंदु और टीम द्वारा लैंगिक मुद्दों पर एक फिल्म प्रदर्शन और विमर्श आयोजित किया गया, जिसने प्रतिभागियों को संवेदनशील और समावेशी दृष्टिकोण से सोचने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, ज़िलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, कांग्रेस पार्षद प्रिंस राय खगोलन, शिक्षक नेता संजय राय प्रियदर्शी ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास सिंह और धन्यवाद ज्ञापन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के उत्तर प्रदेश पूर्वी अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: