} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 7 जून 2025

दक्षिण कोरिया में काशी की Sumedha Pathak ने जीता Gold

सुमेधा आज पहुंच रही अपने शहर वाराणसी, ज़ोरदार होगा स्वागत 


Varanasi (dil India live). दक्षिण कोरिया में आयोजित वर्ल्ड पैरा निशानेबाजी में काशी की बेटी सुमेधा पाठक ने 10 मीटर पिस्टल की टीम स्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सुमेधा ने 10 मीटर पिस्टल की एकल स्पर्धा में स्वर्ण और मिक्स में कांस्य पदक जीत देश का नाम रोशन किया है। वाराणसी के मानस नगर एक्सटेंशन की रहने वाली सुमेधा पाठक ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इससे पहले कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था। उन्होंने यह सफलता दक्षिण कोरिया में आयोजित वर्ल्ड पैरा निशानेबाजी में हासिल की है।

वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाली यूपी की महिला खिलाड़ी

10 मीटर टीम स्पर्धा में काशी की सुमेधा को पहला स्थान मिला जबकि दूसरा स्थान कोरिया जबकि तीसरा स्थान चीनी ताइपे को मिला है। इसमें सुमेधा ने 1695 अंक हासिल कर वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया है। इस जीत के साथ सुमेधा के पदकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। ऐसा करने वाली वह प्रदेश की पहली पैरा महिला खिलाड़ी बन गईं हैं। सुमेधा पाठक ने इस जीत का श्रेय माता-पिता और कोच को दिया है। उन्होंने बताया कि विदेशी धरती पर स्वर्ण जीतने का सपना बाबा की कृपा से संभव हुआ है। दक्षिण कोरिया में पदक जीतकर सुमेधा पाठक शनिवार बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच रही हैं। यहां नगर में जगह जगह उनका स्वागत होगा। इसकी पुष्टि करते हुए सुमेधा के पिता बृजेश पाठक ने बताया वे शनिवार दोपहर दिल्ली से इंडिगो विमान में सवार होकर शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां उनका फूल माला पहनाकर स्वागत होगा। 

कौन हैं सुमेधा क्या है खासियत 

बता दें कि दसवीं में पढ़ाई के दौरान 2013 में उन्हें मल्टी ड्रग ट्यूबरक्लॉसिस बीमारी ने अटैक किया था। उसके बाद सुमेधा के शरीर के निचले हिस्से में कमर से लेकर पैरों तक ने काम करना बंद कर दिया। फिर उन्होंने 11वीं से निशानेबाजी में कदम बढ़ाया और 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में अभ्यास शुरू किया। 2018 में प्री-स्टेट शूटिंग में स्वर्ण जीता। प्रादेशिक के बाद मद्रास में जीवी मावलंकर में कांस्य पदक जीता। 2021 में दूसरे पैरा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने तीसरे और चौथे पैरा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण जीता। उसके बाद वर्ष 2022 में फ्रांस के सेटूरेक्स वर्ल्ड कप और कोरिया में टीम स्पर्धा में रजत पदक । फिर वर्ष  2023 में चीन में एशियन गेम्स की शूटिंग प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची और सातवां स्थान हासिल किया।

कोई टिप्पणी नहीं: