} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 20 जून 2025

Israel-Iran War के चलते परेशानी में हैं पूर्वांचल के अजीज रिश्तेदार

पूर्वांचल के दो हजार श्रमिक फंसे इस्राइल में, बंकर में छिपकर बचा रहे अपनी जान


सरफराज अहमद

Varanasi (dil India live). इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध से पूर्वांचल में बैठे लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। दिन भर में 30 बार परिवार वाले मजदूरी के लिए गए अपनों से बात कर रहे हैं। इस्राइल में पूर्वांचल के दो हजार से अधिक श्रमिक गए हैं। श्रमिकों ने बताया कि दिन भर में आठ बार सायरन बज रहा है। सायरन बजने के बाद सिर्फ दस मिनट मिलते हैं। इस्राइल सरकार ने निर्देश दिया है कि जैसे ही हमले की सूचना मिले आप बंकरों में चले जाएं।

श्रमिकों ने बताया कि सायरन के साथ ही मोबाइल पर पांच से छह बार अलार्म बजता है और एक फोटो आती है जिसमें दिखाई देता है कि ईरान की मिसाइलें कहां गिरने वाली हैं। अगर कोई उस क्षेत्र में हो या उसके पास हो तो 10 मिनट में बंकर में चल जाए। बताया कि अधिकतर समय बंकर में गुजरता है। आठ से दस घंटे की शिफ्ट होती है, अगर काम करते समय भी अलार्म बजता है तो बंकर में चले जाते हैं। रोज 250 मिसाइलों की आवाज सुनते हैं। कब हमला कहां होगा, इसकी जानकारी 10 मिनट पहले मिलती है। 

इस्राइल ईरान की मिसाइलों को हवा में ही मार गिरा रहा है। हम लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं हो रहा है। इस्राइल सरकार की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। हम सभी राजदूत के संपर्क में हैं। कोई भी सहायता मांगने पर वह तैयार रहते हैं। श्रमिक ने बताया कि इस्राइल में ईरान की ओर से गोलाबारी हो रही है। आसमान में आग के गोले नजर आते हैं। मिसाइलें आपस में टकरा कर नष्ट होती दिखाई देती हैं, जिससे ऊपर से आग के गोले गिरते हैं।

ईरान में भी फंसे लोग

पूर्वांचल के लोग श्रद्धालुओं के साथ जियारत के लिए ईरान गई थे, लेकिन अचानक युद्ध की स्थिति के कारण वापसी की उड़ान रद्द कर दी गई। संकट की घड़ी में परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विदेश मंत्री और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई है। वह ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाएं।

2024 में गए थे श्रमिक

इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने भारतीय श्रमिकों को चिंता में डाल दिया है। 2024 में केंद्र सरकार की राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के अंतर्गत पूर्वांचल से 2000 से अधिक श्रमिक इस्राइल गए थे। वहां कंस्ट्रक्शन सेक्टर के साथ अन्य श्रमिक भी शामिल हैं। यूपी से 5952 कामगारों को लेकर प्रदेश सरकार लगातार समन्वय एजेंसी के संपर्क में है। मिसाइल हमलों के बीच श्रमिकों को बंकरों और कार्यस्थलों में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

इस्राइल में फंसे हैं पूर्वांचल के तकरीबन दो हज़ार श्रमिक

- आजगमढ़- 1200 श्रमिक

- मऊ- 400 श्रमिक

- बलिया- 275 श्रमिक

- वाराणसी- 76 श्रमिक

- जौनपुर- 60 श्रमिक

- भदोही- 12 श्रमिक

- मिर्जापुर- 6 श्रमिक

कोई टिप्पणी नहीं: