} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 15 जून 2025

हत्यारे ने मां के सामने कर दी उसकी नर्स बेटी की हत्या

अपनी बहू पर मां ने लगाया कत्ल का इल्ज़ाम, हत्या कर फरार हो गए क़ातिल

सरफराज अहमद 
Hathras (dil India live). हाथरस में अलीगढ़ रोड तहसील सदर के गेट के ठीक सामने एक बेटी को उसकी ही मां के सामने हौसला बुलंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे वहां कोहराम मच गया। हत्यारे समाचार दिए जाने तक फरार बताए गए हैं। 
समाचार में बताया गया है कि हाथरस के डीएम के ड्राइवर की बेटी को बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मार दी जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की मां ने अपनी पुत्रवधू के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका मथुरा के जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी।

डीएम के ड्राइवर राकेश शर्मा अपने परिवार के साथ तहसील सदर में रहते है। उनकी बेटी टिवक्कल उर्फ कल्पिता शर्मा उम्र 24 वर्ष ने प्रेमरघु पैरामेडिकल कालेज से जीएनएम करने के बाद जिला अस्पताल मथुरा में स्टाफ नर्स के पद पर काम कर रही थी। शनिवार की देर शाम वह अपनी मां उर्मिला देवी के साथ स्कूटी से बाजार जा रही थी। जैसे ही मां बेटी तहसील के गेट पर आई तो पहले से ही घात लगाये बैठे बुलेट बाइक सवार दो हमलावर आये और कल्पिता को गोली मार दी। गोली उसके हाथ से रगड़ती हुई सीधे सीने में जा लगी। इतने में मां की चीख निकल पड़ी और आसपास के लोग दौड़े चले आये, लेकिन तब तक हमलावर भाग निकलने में सफल हो गये।


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां उर्मिला देवी ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की हत्या उनकी ही पुत्रवधू ने अपने दोस्तों से मिलकर कराई है। उनका पुत्रवधू से करीब दो साल से विवाद चल रहा है। पुत्रवधू ने तलाक का मुकदमा डाल रखा है। इसलिए उसकी बेटी की हत्या सीधे तौर पर पुत्रवधू ने अपने दोस्तों से कराई है। मां ने बताया है कि कल्पिता अपने दो भाईयों के बीच अकेली बहन थी।
एसपी चिंरजीवनाथ सिन्हा ने कहा, तहसील सदर के सामने मां बेटी स्कूटी से जा रही थी। तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने बेटी को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की मां ने पुत्रवधू के दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने दो नाम भी बताए है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारे फरार है पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: