} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 10 जून 2025

Hardoi news: मैं ससुराल नहीं जाऊंगी डोली रख दो कहार...

दूल्हे की दाढ़ी का बहाना कर दूल्हन ने किया फिल्मी स्टाइल में शादी से इंकार 


  • सरफराज अहमद 
Hardoi (dil India live). मैं ससुराल नहीं जाऊंगी डोली रख दो कहार..., यह गीत कभी शोखी में किसी फिल्म में गाया गया था, मगर हरदोई के मिहीपुर गांव में जो कुछ भी हुआ वो संजीदा तरीके से किसी फिल्मी नज़ारे को भी मात देता नज़र आया। यहां ससुराल जाने से इंकार तो दूर यहां दुल्हन ने छोटी सी बात पर लड़के से शादी करने से ही मना कर दिया। लड़की लड़का पक्ष का लाखों खर्च और बेइज्जती एक के साथ एक मुफ्त अलग से मिली। 

जानिए क्या है पूरी कहानी 

मिहीपुर गांव का एक युवक पिछले दिनों शाम में अपनी बारात लेकर नाचते गाते धूमधाम से अनीता के घर पहुंचा। घरातियों ने बारातियों का भव्य स्वागत किया। शादी की शानदार तैयारी थी, जनवासा, भोजन, डीजे और गिफ्ट की पूरी व्यवस्था थी। लेकिन जैसे ही द्वारपूजा और जयमाला का वक्त आया, माहौल पूरी तरह बदल गया। 

स्टेज पर पहुंची दुल्हन ने शादी से किया इंकार

स्टेज पर पहुंचते ही दुल्हन अनीता ने साफ शब्दों में शादी करने से इनकार कर दिया। जब सभी ने इसकी वजह पूछी तो उसने कहा। ‘मैं दाढ़ी वाले लड़के से शादी नहीं करूंगी, मुझे क्लीन शेव लड़का चाहिए। यह सुनकर घरातियों और बारातियों में खलबली मच गई। दोनों पक्षों के बड़े-बुज़ुर्गों ने समझाने की कोशिश की कि शादी के बाद दूल्हा दाढ़ी बनवा सकता है, पर अनीता ने एक न सुनी। उधर दूल्हा भी अपनी इस तरह की गई बेइज्जती से काफी दुखी हो गया। शादी की खुशियां काफूर हो गई। हालांकि दूल्हे ने भी कहा मैं दाढ़ी बनवा दूंगा पर दूल्हन तैयार नहीं हुई। इस बारात और घटना की चर्चा चारों ओर हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: