} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 30 जून 2025

Desh के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का Red alert

वाराणसी समेत पूर्वांचल में कुछ जनपदों में होगी तेज़ बारिश 

देशभर में मानूसन की दस्तक के बाद उत्तर भारत समेत पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली, यूपी और झारखंड समेत कई राज्यों के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। एक रिपोर्ट 


New Delhi (dil India live). भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह की बुलेटिन के मुताबिक, झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर आने वाले दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान है। 

कहा गया है कि 30 जून से 5 जुलाई के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में, मध्य प्रदेश, बिहार में बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 

बिहार में बरसात से आ सकती है बाढ़ 

भारतीय मौमस विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार,  बिहार के कई जिलों में अगले 3-4 दिनों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

बिहार के लिए भारतीय मौसम विभाग की ओर से इस दौरान किसानों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कहा है कि बिहार में भारी बारिश होने से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालत बन सकते हैं। 

झारखंड में भारी बरसात का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड में 2 जुलाई की सुबह तक भारी बरसात होने की संभावना है। सोमवार के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। इस बीच ताजा अपडेट के अनुसार, राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश हो रही है।

पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश के कारण प्राइवेट लव कुश आवासीय स्कूल जलमग्न हो गया और 162 छात्र फंस गए। स्कूल परिसर, कक्षाओं और छात्रावास में पानी भर जाने से छात्रों को छत पर रात बितानी पड़ी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने रविवार सुबह करीब 5.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों की मदद से सभी छात्रों को एक-एक करके निकाला।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र और इससे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। अगले दो दिनों के दौरान यह तूफान धीरे-धीरे उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और झारखंड से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा। 

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में इन 6 जिलों में बरसात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 10 जिलों में आरेंज अलर्ट। लखनऊ सहित 67 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। रेड अलर्ट वाले जिलों में बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली, बिजनौर और रामपुर शामिल हैं। 

वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, चंदौली, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसाार हैं।

प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। 

1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

👍🏻👍🏻👍🏻👌🏻