h3[itemprop="name"], h3[itemprop="name"] a, .post h3, .post h3 a, .entry-title, .entry-title a { color: #e50914 !important; }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव चुनाव जीते। 🔴 तेंदुआ का खौफ बरकरार, कैंटोनमेंट इलाके में फिर देखे जाने से लोगों में दहशत। 🔴 मौसम विभाग का अलर्ट: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, भारी बारिश की चेतावनी। 🔴 अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी 🔴 तेंदुआ के खौफ से सेंट मैरीज़ कांवेंट वाराणसी अनिश्चित काल के लिए बंद, हो रही आनलाइन पढ़ाई। 🔴 *यूपी के मौसम में बदलाव, ठंड का लोग कर रहे हैं एहसास। दिलचस्प खबरों के लिए बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Cantonment Varanasi में तेंदुआ खोजने Gorakhpur से पहुंची Team, Sarch Opretion जारी, St. Mary's school बंद

तेंदुएं की दहशत के बीच वेटनरी चिकित्सकों की टीम ने वन अधिकारियों संग डाला डेरा
St. Mary's convent school cantonment Varanasi news

  • @dil india live 

(Varanasi). Cantonment Varanasi में तेंदुआ खोजने Gorakhpur से वेटनरी चिकित्सकों की Team पहुंच गई। कैंटोनमेंट क्षेत्र में Sarch Opretion जारी है। फिलहाल St. Mary's school बुधवार को भी बंद ही रहेगा। स्कूल की प्रिंसिपल ने इस संदर्भ में बताया की बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। जब तक संदिग्ध जानवर का पता नहीं चल जाता तब तक स्कूल बंद ही रहेगा, आनलाइन क्लासेज जारी है।

नहीं मिले तेंदुए के पगचिह्न  

कैंटोनमेंट क्षेत्र में तेंदुए की आहट से दहशत बरकरार है। तेंदुए को पकड़ने के लिए अब गोरखपुर से वेटनरी चिकित्सकों की टीम वन अधिकारियों के साथ इलाके में डेरा डाल दिया है। संदिग्ध तेंदुए की गतिविधियों और लोकेशन का पता लगाने के बाद उसे ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सेंट मैरीज़ स्कूल, 39 जीटीसी और नदेसर के छोटा कटिंग इलाके में तेंदुए देखें जाने की कथित सूचनाएं मिली मगर उसके पगचिह्न नहीं मिले हैं। ऐसे ही ईसीएचएस पार्किंग ग्राउंड में सुबह तेंदुआ देखें जाने और सभी से सतर्क रहने का अनुरोध का मैसेज भी कैंटोनमेंट के एक ग्रुप में वायरल हो रहा है।

सेंट मैरीज़ स्कूल में 24 घंटे निगरानी 

वन विभाग ने तेंदुए की तलाश के लिए तीन टीमें बनाई हैं। प्रत्येक टीम में पांच विशेषज्ञ शामिल हैं। तीनों टीमों ने सबसे पहले उन जगहों की जांच की, जहां तेंदुआ दिखने की सूचना मिली थी। इसके बाद छावनी के जंगली और झाड़ियों वाले इलाकों में तलाश शुरू की गई। सेंट मैरी स्कूल में 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

वन क्षेत्राधिकारी तेंदुआ मानने को तैयार नहीं

वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार के मुताबिक, तीनों स्थानों पर जांच के दौरान छोटे जानवरों के पगचिह्न मिले हैं। अभी तक तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि जब तक यह स्पष्ट नहीं हो जाता कि इलाके में तेंदुआ है या नहीं, तब तक स्कूल के साथ पूरे छावनी क्षेत्र में निगरानी जारी रहेगी।

तब सेंट मैरीज़ में दिखा था तेंदुआ

सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में गुरुवार को  तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद 39 जीटीसी क्षेत्र में भी उसके देखे जाने की सूचना मिली। यहां दो जवानों ने तेंदुए की घेराबंदी करने की कोशिश की, लेकिन वह चकमा देकर भाग निकला। इसके बाद नदेसर के छोटा कटिंग स्कूल के मैदान में तेंदुआ दिखने की खबर से हड़कंप मच गया था। वहां पादरी सैम जोशुआ का बंगला और मसीही समुदाय की आबादी भी है।

st. Mary's convent school cantonment Varanasi yahi dikha tha Tenduwa

पादरी सैम और सलीम के घर से समीप एक चहारदीवारी पर तेदुआ दिखाई दिया। इसी दौरान एक गाड़ी की लाइट पड़ने पर वह दूसरी तरफ कूदकर अंधेरे में गायब हो गया। दरअसल पादरी का बंगला परिसर और सेंट मैरीज़ स्कूल की बाउंड्री पीछे से सटी हुई है। संदिग्ध तेंदुआ दिखने की सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट है। इसके बावजूद उसका अब तक न पकड़ा जाना खौफ और दहशत बढ़ाने में मददगार ही साबित हो रहा है, हालांकि दिल इंडिया लाइव बार बार लोगों से यही अपील कर रहा है कि अगर ज्यादा जरूरी न हो तो रात के अंधेरे और भोर में घर से अकेले न निकले। 



कोई टिप्पणी नहीं: