h3[itemprop="name"], h3[itemprop="name"] a, .post h3, .post h3 a, .entry-title, .entry-title a { color: #e50914 !important; }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव चुनाव जीते। 🔴 तेंदुआ का खौफ बरकरार, कैंटोनमेंट इलाके में फिर देखे जाने से लोगों में दहशत। 🔴 मौसम विभाग का अलर्ट: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, भारी बारिश की चेतावनी। 🔴 अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी 🔴 तेंदुआ के खौफ से सेंट मैरीज़ कांवेंट वाराणसी अनिश्चित काल के लिए बंद, हो रही आनलाइन पढ़ाई। 🔴 *यूपी के मौसम में बदलाव, ठंड का लोग कर रहे हैं एहसास। दिलचस्प खबरों के लिए बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

Varanasi: DAV Intermediate College के तीन मेधावियों को मिलेगी मनु शर्मा स्मृति छात्रवृत्ति


@dil india live 

(Varanasi). डीएवी इन्टर कॉलेज, औसानगंज में कॉलेज के प्रवक्ता रहे साहित्यकार, लेखक और चिंतक पद्मश्री स्व. हनुमान प्रसाद शर्मा "मनु शर्मा" के 99 वीं जयन्ती पर बुधवार को स्मरण सभा एवं छात्रवृत्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया साथ ही मनु शर्मा स्मृति छात्रवृत्ति के लिए चयनित 3 मेधावियों के नाम की घोषणा की गई। 

उनकी पौत्री ईशानी शर्मा व पौत्र पार्थ शर्मा द्वारा उनकी स्मृति में शुरू की गई यह छात्रवृत्ति योजना प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में 3 मेधावियों को प्रदान की जाती है। 


इस वर्ष पद्मश्री मनु शर्मा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कक्षा 11 के छात्र गौरव मौर्य, कक्षा दस के छात्र आदर्श यादव एवं कक्षा 9 के छात्र आयुष गुप्ता को रुद्राक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान की जायेगी। 



इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष हरिवंश सिंह तथा प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने पं मनु शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 

इस अवसर पर शिक्षक डॉ. विवेक कुमार सिंह, परीक्षित सिंह, डॉ. शिवकुमार, शिव प्रकाश वर्मा, प्रदीप गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, राहुल कुमार सिंह समेत समस्त अध्यापक उपस्थित रहे। संचालन डॉ. पंच बहादुर सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: