} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

🔴 ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं...

रविवार, 22 नवंबर 2026

Solemnity of Christ the King फेस्टिवल पर निकला कैंडल मार्च, रौशनी से नहा उठा st. Mary's Cathedral


@dil india live (Varanasi). कैंटोनमेंट स्थित ऐतिहासिक सेंट मेरीज कैथेड्रल (St. Mary's Cathedral) में रविवार, 22 नवंबर को ईसाई समुदाय का प्रमुख धार्मिक पर्व 'सोलेमनिटी ऑफ क्राइस्ट द किंग' (Christ the King Feast) अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर महागिरजा परिसर को आकर्षक विद्युतीय रोशनी और फूलों से सजाया गया था, सुबह से ही मसीही घरों व कालोनियों में काफी उत्साह और उल्लास देखने को मिला। शाम में विश्वासियों की भारी भीड़ प्रार्थना के लिए महागिरजा में उमड़ी हुई थी।



विशेष मिस्सा बलिदान और निकला कैंडल मार्च 

पर्व के मुख्य अनुष्ठान के तहत कैथेड्रल में विशेष पवित्र मिस्सा बलिदान (Holy Mass) अर्पित किया गया। इस दौरान  पुरोहितों ने प्रभु यीशु मसीह के शांति, प्रेम, न्याय और सेवा के संदेशों पर प्रकाश डाला। बिशप यूजिन जोसेफ ने अपने संदेश में कहा कि ईसाई धर्मग्रंथों में यह पर्व धार्मिक वर्ष के समापन का प्रतीक है, जो हमें याद दिलाता है कि सच्चा नेतृत्व सत्ता में नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और आपसी भाईचारे में निहित है।

प्रार्थना सभा के बाद मसीही विश्वासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा (Procession) निकाली गई। यह शोभा यात्रा हाथों में कैंडल लाइट लेकर सेंट मैरीज़ कैथेड्रल से कैंटोनमेंट क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वापस महागिरजा परिसर में सम्पन्न हुआ और विशेष आराधना भी की गई, जिसमें कैथेड्रल के गायन मंडली (Choir) ने मधुर भजनों की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 



विश्व शांति के लिए हुई आराधना 

सेंट मैरीज़ कैथेड्रल में कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति, देश की समृद्धि और सभी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। इस अवसर पर वाराणसी धर्मप्रांत (Diocese of Varanasi) के पुरोहित बिशप युजिन जोसेफ, फादर थामस, फादर गेब्रियाल, फादर जोसेफ, सिस्टर जमीला, सिस्टर अंजू, सिस्टर रोजी, सिस्टर तारा, सिस्टर मंजू, मिस्टर राकी आदि सैकड़ों लोग व स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे। 



 

कोई टिप्पणी नहीं: