} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

🔴 ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं...

गुरुवार, 26 नवंबर 2026

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF-2026) में छाए वाराणसी के बरेका लोकोमोटिव मॉडल, ‘विकास भी, विरासत भी’ थीम ने खींचा आगंतुकों का ध्यान

pragati maidan New Delhi blw news2026

@dil india live 
F. farooqui / Ajeet Singh rajpoot/ (New Delhi). प्रगति मैदान New Delhi में 14 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF-2026) में भारतीय रेल मंत्रालय का मंडप आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण बना हुआ है। ‘विकास भी, विरासत भी’ की थीम पर आधारित इस मंडप में आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार रूप में प्रस्तुत किया गया है, जहां बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी के आधुनिक लोकोमोटिव मॉडल लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।   

BLW news pragati maidan fair November 2026

बरेका के लोकोमोटिव मॉडल बने विशेष आकर्षण

भारतीय रेल मंडप में बरेका द्वारा निर्मित यात्री वाहक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव WAP-7, मालवाहक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव WAG-9 तथा विदेशों में निर्यात किए जाने वाले रेल इंजनों के आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। ये मॉडल बरेका की आधुनिक विनिर्माण क्षमता, तकनीकी दक्षता और वैश्विक स्तर पर भारतीय रेल की बढ़ती पहचान को दर्शाते हैं। मेले में आने वाले दर्शक और युवा इन मॉडलों के पास रुककर रेल इंजन निर्माण की बारीकियों को समझ रहे हैं।



वंदे भारत स्लीपर से जैसलमेर स्टेशन तक की भव्य झलक

बरेका के लोकोमोटिव मॉडलों के अलावा मंडप में रेलवे की आधुनिक और पारंपरिक उपलब्धियों का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है-
जैसलमेर अमृत भारत स्टेशन
मंडप के बाहरी हिस्से में राजस्थान की समृद्ध स्थापत्य कला को दर्शाते हुए जैसलमेर स्टेशन की भव्य संरचना बनाई गई है, जो पारंपरिक वास्तुकला और आधुनिक यात्री सुविधाओं का बेहतरीन उदाहरण है।

आधुनिक परियोजनाएं
मंडप में अंजी ब्रिज, न्यू डबल रेल लाइन मोकामा ब्रिज के मॉडल, बुलेट ट्रेन जोन, सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत, अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत स्लीपर की आकर्षक झलकियां आगंतुकों को प्रभावित कर रही हैं।
बच्चों के लिए क्विज और इंटरैक्टिव स्क्रीन
हर उम्र के आगंतुकों को जोड़ने के लिए मंडप में इंटरैक्टिव स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर भारतीय रेलवे की गौरवशाली यात्रा और भावी परियोजनाओं से जुड़े वीडियो दिखाए जा रहे हैं। वहीं, बच्चों और युवाओं के लिए विशेष क्विज (Quiz) की व्यवस्था की गई है, जिससे वे रोचक ढंग से रेलवे की नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।   
BLW news pragati maidan fair November 2026

अधिकारियों ने दी उत्पादन और निर्यात की जानकारी
मेले में बरेका के जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने आगंतुकों को भारतीय रेल की उपलब्धियों, बरेका की उत्पादन क्षमता, लोकोमोटिव निर्माण और निर्यात गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस प्रदर्शनी में तकनीकी और उत्पादन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में सीनियर सेक्शन इंजीनियर आलोक कुमार सिंह, मुख्य कर्मशाला प्रशिक्षक (विद्युत) एस.के. पांडेय, मुख्य कर्मशाला प्रशिक्षक (फिटर) वीरेंद्र कुमार और अवधेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: