} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

🔴 ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं...

शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

आशा लाइब्रेरी में संविधान पर हुई परिचर्चा, छात्राओं ने रखे विचार, लगी पुस्तक प्रदर्शनी

आशा लाइब्रेरी न्यूज़ 27नवंबर2026

@dil india live 

(Varanasi). आशा लाइब्रेरी भंदहा कला, कैथी चौबेपुर में शुक्रवार को “हम भारत के लोग” विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लाइब्रेरी की छात्राओं ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

परिचर्चा में अतिथि वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए उसके संविधान का अत्यधिक महत्व होता है। व्यवस्थित संविधान देश की मजबूती और विकास का द्योतक है। बच्चों को संविधान में प्रदत्त अपने अधिकारों को जानना चाहिए, जिससे वे बड़े होकर जनहित में आमजन को जागरूक कर सकें।

आशा लाइब्रेरी न्यूज़ 2026

आशा लाइब्रेरी न्यूज़ 2026

वक्ताओं ने कहा कि अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति सचेत रहना ही एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए ही हम एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं।

इस अवसर पर कठपुतली कलाकार मिथिलेश दुबे द्वारा संविधान पर प्रकाशित विभिन्न पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से देखा। कार्यक्रम के अंत में आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।




कोई टिप्पणी नहीं: