} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव चुनाव जीते। 🔴 स्नातक एमएलसी चुनाव में वाराणसी सीट से सपा के आशुतोष सिंहा विजयी। 🔴 मौसम विभाग का अलर्ट: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, वाराणसी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित। 🔴 अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी 🔴 तेंदुआ के खौफ से सेंट मैरीज़ कांवेंट वाराणसी अनिश्चित काल के लिए बंद, हो रही आनलाइन पढ़ाई, साइंस एग्जीबिशन टला। 🔴 *यूपी के मौसम में बदलाव, ठंड का लोग कर रहे हैं एहसास। दिलचस्प खबरों के लिए बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

अब भी पकड़ से बाहर तेंदुआ, संभावित ठिकानों पर पिंजरे लगाकर तेंदुए की तलाश, डीएफओ ने किया कैंटोनमेंट का निरीक्षण

Tenduwa news st. Mary's convent school cantonment Varanasi

@dil india live 

(Varanasi). St. Mary's convent school Cantonment के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ देखे जाने और उसके खौफ से स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद किए जाने के बाद से ही पुलिस और वन विभाग की टीम संदिग्ध तेंदुएं की तलाश में सक्रिय हैं इसके बावजूद तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका। जीटीसी और छोटा कटिंग के पास तेंदुआ देखें जाने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल विडियो और स्थानीय लोगों से बातचीत के आधार पर विभिन्न समाचार प्लेटफार्म पर जारी हुए थे। इसके बावजूद वन अधिकारी तेंदुआ की कैंटोनमेंट क्षेत्र में मौजूदगी मानने को तैयार नहीं हैं। हालांकि लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद वन विभाग सतर्क जरूर हो गया है। वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। संभावित ठिकानों पर पिंजरे लगाकर तेंदुए की तलाश की जा रही है।

तेंदुएं की आधिकारिक पुष्टि नहीं-निधि चौहान
डीएफओ निधि चौहान
डीएफओ निधि चौहान कैंटोनमेंट वाराणसी में निरीक्षण के दौरान 

डीएफओ निधि चौहान ने स्पष्ट किया कि अभी तक कैंटोनमेंट क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनसे लोगों में भय का माहौल बन रहा है। वन विभाग इन वीडियो और उनसे जुड़ी सूचनाओं की जांच कर रहा है। शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) निधि चौहान ने भी छावनी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम को सतर्कता बरतने और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार और टीम लीडर अनिल श्रीवास्तव कर्मचारियों के साथ अभियान में जुटे हुए हैं।  

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

डीएफओ निधि चौहान ने कहा कि भ्रामक सूचनाएं और अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे क्षेत्र में सतर्कता के साथ निगरानी कर रही है।

सेंट मैरीज़ समेत दो जगह लगा पिंजरा 

वन विभाग की ओर से बंगला नंबर 61 और सेंट मैरीज स्कूल परिसर में दो पिंजरे लगाए गए हैं। तेंदुए को आकर्षित करने के लिए दोनों पिंजरों में बकरी बांधी गई है। विभागीय कर्मचारी लगातार इन स्थानों पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि तेंदुए की मौजूदगी मिलने पर उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके।

बहरहाल दिल इंडिया लाइव जनहित में लोगों से यही अपील करता है की अफवाहों पर ध्यान न दें। सही जानकारी हो तो उसे वन अधिकारियों से शेयर करें ताकि अगर कोई संदिग्ध वन जानवर है भी तो उसे पकड़ा जा सके। जहां तक सावधानी की बात है होशियार रहें। बिना किसी काम के भोर और रात के अंधेरे में घर से बाहर न निकलें।

समाचार सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट वाराणसी
यही सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था संदिग्ध तेंदुआ 



कोई टिप्पणी नहीं: