@dil india live
(Varanasi). राजनीति विज्ञान विभाग वसन्त कन्या महाविद्यालय, कमच्छा वाराणसी द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य आशा यादव की अगुवाई में हुए आयोजन में महाविद्यालय की छात्राओं ने 'समान नागरिक संहिता' विषय पर अपनी बेबाक टिप्पणियों एवं सुझाव सम्प्रेषित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आशा यादव ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सामाजिक परिवेश में उपर्युक्त विषय और इसकी प्रासंगिकता अधिक समीचीन प्रतीत होती है। किन्तु किसी भी कार्यक्रम की सफलता के लिए हम सभी की योजनापूर्वक तैयारी और उससे जुड़े हुए तथ्यों का अध्ययन बहुत महत्त्वपूर्ण है। महाविद्यालय की राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रचना श्रीवास्तव ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में भाग-3 एवं भाग-4 में किये गये प्रावधान हमें इस विषय पर भविष्यगामी कानून बनाने एवं उस दिशा में चिंतन के लिए प्रेरित करते हैं। हमारा संविधान इस दिशा में श्रेष्ठ मार्गदर्शक होगा।
इनकी रही खास मौजूदगी
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डा. अखिलेश कुमार राय, (समाजशास्त्र विभाग), डॉ. सुप्रिया सिंह, (अंग्रेजी विभाग) एवं डा. आरती चौधरी, (प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग) थे। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रो. मीनू पाठक, डॉ. आशीष कुमार सोनकर, डॉ. सरोज उपाध्याय, डॉ. पूर्णिमा, आद्या तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा शुभांगी एवं धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रो. आशीष कुमार सोनकर ने किया।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें