} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 Varanasi के Abdulrahman को ICT Compatition में मिला District में पहला स्थान, SCERT लखनऊ के लिए हुआ चयन । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल परिसर में पिंजरा लगाकर हो रही है तेंदुएं को पकड़ने की तैयारी, बंगला नंबर 61 में भी वन विभाग ने लगाया पिंजरा। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 हरिद्वार: गंगा में अचानक पानी छोड़ने से टापू पर फंसे 40 से ज्यादा श्रद्धालु, बचाव कार्य जारी 🔴 तेंदुआ के खौफ से सेंट मैरीज़ कांवेंट वाराणसी अनिश्चित काल के लिए बंद, हो रही आनलाइन पढ़ाई, साइंस एग्जीबिशन टला। 🔴 *यूपी के मौसम में बदलाव, ठंड का लोग कर रहे हैं एहसास। दिलचस्प खबरों के लिए बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

Varanasi के Abdulrahman को ICT Compatition में मिला District में पहला स्थान, SCERT लखनऊ के लिए हुआ चयन


@dil india live (Varanasi). जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सारनाथ, वाराणसी में जनपद स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वाराणसी के 9 विकास खंड क्षेत्रों के कुल 45 अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में क्षमा शंकर पांडेय वरिष्ठ प्रवक्ता, मनोज कुमार वरिष्ठ प्रवक्ता एवं एस शर्मा वरिष्ठ प्रवक्ता शामिल रहे।

पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के बाद निर्णायक मंडल ने जनपद में प्रथम स्थान अब्दुर्रहमान (सहायक अध्यापक) पी.एम श्री प्राथमिक विद्यालय ठटरा(1) विकास क्षेत्र सेवापुरी को, द्वितीय स्थान आलोक कुमार मौर्य विकास क्षेत्र चिरईगांव एवं तृतीय स्थान अर्चना सिंह (सहायक अध्यापिका) विकास क्षेत्र चिरईगांव को घोषित किया।

डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल ने दिया प्रशस्ति-पत्र 

उप शिक्षा निदेशक डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल ने प्रशस्ति पत्र एवं डायरी देकर तीनों विजेताओं को सम्मानित किया तथा राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता, SCERT लखनऊ के लिए चयन होने पर शुभकामनाएं दी। 



उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में स्तुति गुप्ता, बबीता मौर्य, वंदना पाण्डेय, सारिका दुबे, रुचि राय आदि प्रमुख रहे।प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले शिक्षकों को उर्दू बीटीसी टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: